अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं ने जताया विरोध

प्रखंड के झखारगढ़ पंचायत के तीन वार्डों में मंगलवार दिन के 12 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित है

छातापुर प्रखंड के झखारगढ़ पंचायत के तीन वार्डों में मंगलवार दिन के 12 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित है. परेशाान उपभोक्ताओं ने एसडीओ वीरपुर को लिखित आवेदन देते हुए समस्या के समाधान की मांग की है. ग्रामीण प्रदीप पासवान, सदानंद पासवान, संजीत कुमार झा, संतोष मिश्र, अरविंद मिश्रा, ललन पासवान, मनोज मिश्र, बिंदेश्वरी पासवान, रामनाथ पासवान, अशोक मिश्र, संजय पासवान, अरूण झा, टुनटुन साह, ललन सिंह, योगानंद पासवान, परिमल कुमार, कुलदीप पासवान, मनोज पासवान, मुकेश पासवान, प्रदीप यादव ने बताया है कि वार्ड संख्या छह, सात एवं आठ में मंगलवार पूर्वाहन से विद्युत आपूर्ति बाधित है. आपूर्ति बहाल करने हेतु कई बार विभागीय जेई एवं एसडीओ को मोबाइल पर सूचना दी गई. अधिकारियों से मिले आश्वासन के बावजूद बुधवार अपराह्न काल तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. इस संदर्भ में जेई बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कुछ लोग स्कूल के समीप से ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग कर रहे थे. जिसके कारण आपूर्ति बाधित थी. ट्रांसफार्मर के स्थल परिवर्तन की कार्यवाही की जायेगी. लोगों को तत्काल समझा बुझाकर विद्युत सेवा बहाल कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >