Dhanbad News: कलाली फाटक में आरओबी का का निर्माण शुरू

Dhanbad News: योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर ने लोगों से मांगा सहयोग

Dhanbad News: योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर ने लोगों से मांगा सहयोग Dhanbad News: कलाली फाटक गुहीबांध, कतरास में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया. इससे स्थानीय लोगों में खुशी है. रेलवे विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर विक्रम सेठ की पहल से काम शुरू हुआ है. रॉयल इंफ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को आरओबी निर्माण का कार्य मिला है. प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम सिंह ने बताया कि अधिकारियों के दिशा -निर्देश के अनुकूल निर्माण कार्य शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि आरओबी निर्माण कार्य शुरू होने से ट्रैफिक की थोड़ी समस्या रहेगी. उन्होंने लोगों से ट्रैफिक की व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की है. विदित हो कि वर्ष 2017 में कतरास रेलवे स्टेशन बंद होने के बाद गुहीबांध कलाली फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण पर ग्रहण लग गया था. लेकिन कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन दोबारा चालू होने के बाद कलाली फाटक पर आरओबी निर्माण की दिशा में रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर विक्रम सेठ बरकाखाना ने 17 फरवरी 2026 को निरीक्षण किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >