वासगीत पर्चा की जमीन पर मकान निर्माण रोका

मुजफ्फरपुर के मनियारी में वासगीत पर्चा की जमीन पर मकान बनाने से रोकने और तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

प्रतिनिधि, मनियारी: थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में वासगीत परचा की जमीन पर मकान निर्माण रोकने और तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पीड़िता नसीमा खातून ने थाने पर सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी और डीएम से न्याय की गुहार लगाई है. 65 वर्षीय बुजुर्ग पीड़िता के अनुसार, वह करीब 55 वर्षों से इस जमीन पर रह रही हैं.

जर्जर मकान की जगह नया निर्माण कराने पर पड़ोस के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे के बल पर काम रुकवा दिया. विरोध करने पर मारपीट की गई और मकान बनाने के एवज में तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई.पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर संवेदनहीन व्यवहार करने और शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shayam kumar

प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >