नावकोठी. प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत के महादलित परिवार की महिलाओं ने गैस एजेंसी के मनमानी के विरुद्ध बखरी एसडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पहसारा पूर्वी पंचायत के मजनूपुर के दर्जनाधिक महादलित परिवार के गैस कनेक्शन प्राप्त उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी मालिक के द्वारा गैस उपलब्ध नहीं कराए जाने की लिखित शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ से की है.इस सिलसिले में गुरूवार को महादलित परिवार के लगभग दर्जनों उपभोक्ता ने बताया है कि 14 जून को गैस बुक कराया गया था.एचपी एजेंसी मालिक सोनमा के ओमप्रकाश वर्मा की पत्नी माधुरी कुमारी हैं.ओटीपी लेकर गैस देने से मना कर दिया.साथ ही महिलाओं के साथ गाली-गलौज और धक्का देकर भगा दिया. गैस एजेंसी कई बार गये और बैरंग वापस आए हैं. गैस एजेंसी मालिक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन देने वालों में फूलो देवी, काली देवी, सोनिया देवी, रिंकू देवी, सुलेना देवी, अमेरिका देवी, गनिया देवी, रामरती देवी, जयमाला देवी, रूबी देवी एवं शोभा देवी शामिल हैं.
गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ एसडीओ को आवेदन

गैस उपभोक्ताओं ने दिया एसडीओ को आवेदन | Prabhat Khabar Network
Copied link
नावकोठी में महादलित महिलाओं ने गैस एजेंसी मालिक पर अभद्रता और गैस न देने का आरोप लगाया है। एसडीओ से की गई सख्त कार्रवाई की मांग।