छात्र को चाकू मारकर किया घायल

सीवान. गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे छठ घाट से लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर चाकू

सीवान. गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे छठ घाट से लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र की पहचान रजनीश कुमार, पिता कुंवर साह निवासी उसरी गांव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रजनीश कुमार पटना में पढ़ाई करता है और छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर आया था. सोमवार की शाम छठ घाट पर जाने के दौरान डुमरी गांव के कुछ युवकों से बाइक के हल्के धक्का को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई थी. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब रजनीश छठ घाट से लौट रहा था, तभी बाइक पर सवार उसी गांव के चार–पांच युवक पहुंचे. उन्होंने पहले रजनीश का पीछा किया और घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में रजनीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया और लहूलुहान होकर गिर पड़ा. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही गौतम बुद्ध नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को परिजनों की मदद से सीवान सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों ने पुलिस को हमलावरों के नाम बताए हैं और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >