सीओ मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

कोंच अंचल कार्यालय में सीओ मुकेश कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना कर उन्हें सम्मानित किया।

प्रतिनिधि, कोंच अंचल कार्यालय व कोंच पैक्स कार्यालय में स्थानांतरित सीओ मुकेश कुमार के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा भावभीनी विदाई दी. अपने संबोधन में सीओ मुकेश कुमार ने कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों के स्नेह व सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि कोंच में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा तथा सभी से जनहित में मिल-जुलकर कार्य करते रहने की अपील की. समारोह में बड़ा बाबू रणवीर पासवान, रवींद्र कुमार, अजय कुमार, उज्ज्वल कुमार, सूरज प्रताप, बृज किशोर कुमार, मुकेश कुमार, परवीन, उर्दू वादक पप्पू कुमार, डाटा ऑपरेटर समेत अन्य कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित की भावना के साथ किया. समारोह का समापन उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >