चौका थाना क्षेत्र में बढ़ा चोरों का आतंक, लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत

चौका थाना क्षेत्र में बढ़ा चोरों का आतंक, लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत

26 चांडिल फोटो 6- दुकान के पीछे हिस्से में टूटा इंटा चौका। चौका थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राशन दुकान, पान गुमटी और विद्यालय भवनों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोग भय और आक्रोश में हैं. लगातार हो रही घटनाओं के बाद लोगों ने चौका थाना पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. बीते सोमवार देर रात चौका-कांड्रा सड़क मार्ग स्थित खुंटी गांव में चोरों ने एक राशन दुकान में सेंधमारी का प्रयास किया. चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार को छिन्नी और हथौड़े से तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. चोरों ने दीवार में तीन अलग-अलग जगहों पर छेद करने का प्रयास किया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई. दुकान संचालक खुंटी निवासी गोल्डन साव ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे ईंट के टुकड़े और धूल गिरे हुए मिले. जांच करने पर दीवार में सेंध लगाने की कोशिश का पता चला. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस चुके हैं और चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. उन्होंने मामले की शिकायत थाना में करने की बात कही. इधर, हाल के दिनों में क्षेत्र में कई अन्य चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं. खुंटी स्थित शत्रुघ्नादित्य प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय का ताला तोड़कर कमरे में लगे पंखों की चोरी कर ली गई थी. वहीं एनएच-33 स्थित चावलीबासा में एक गुमटी को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग प्रभावी नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >