अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को कैंसर व थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जिटो) व आनंद मंगल महिला समिति की ओर से रविवार की सुबह सात बजे कार रैली निकाली गयी. सब इंस्पेक्टर अभय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मटकुरिया स्थित जैन मंदिर से रैली को रवाना किया. इसमें करीब 40 कार शामिल थे. रैली धैया जैन मंदिर पहुंची, जहां कैंसर व थैलेसीमिया जैसी बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया. इसमें असर्फी अस्पताल की डॉ मौझुरी नंदी, डॉ प्रियांका असावा, कैलाश अस्पताल की डॉ नेहा बजाज ने कैंसर व थैलेसेमिया जैसी बीमारियों के कारणों व बचाव की जानकारी दी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रशेखर अग्रवाल, असर्फी अस्पताल के सीइओ हरेंद्र सिंह और सेवेंटीन डिग्री की डायरेक्टर अनु नारंग थे. मौके पर जिटो लेडीज विंग की चेयरपर्सन तनु जैन, कोषाध्यक्ष रिद्धि गोदहा, आनंद मंगल की अध्यक्ष अलका मित्तल समेत कई सदस्य उपस्थित थीं.
Dhanbad News: कैंसर व थैलेसेमिया के प्रति जागरूकता को लेकर निकाली कार रैली
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को कैंसर व थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए कार रैली निकाली गयी.
