चैती दुर्गापूजा पंडालों के खुले पट, महाअष्टमी पूजा आज

- चैती दुर्गापूजा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा में चैती दुर्गापूजा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. महासप्तमी पर

– चैती दुर्गापूजा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा में चैती दुर्गापूजा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है. महासप्तमी पर बुधवार की सुबह से ही सुभाष चौक के समीप पुल पार पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. माता दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं. पंडालों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. गुरुवार को महाअष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना होगी. इस दिन श्रद्धालुओं की और अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं. माता रानी के जयकारों से माहौल गूंज रहा है. महाअष्टमी के दिन महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे. और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. पूजा समितियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >