बथानी के व्यक्ति की राजगीर में सड़क दुर्घटना में मौत

नीमचक बथानी. थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ककी शुक्रवार को राजगीर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, बथानी बाजार निवासी श्रीकांत चौरसिया अपने परिवार के

नीमचक बथानी.

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ककी शुक्रवार को राजगीर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, बथानी बाजार निवासी श्रीकांत चौरसिया अपने परिवार के एक सदस्य को लेकर वीरायतन राजगीर में आंख दिखवाने ले गये थे. पुनः वहां से वह किसी कार्य को लेकर मोटरसाइकिल से नारदीगंज जा रहे थे इसी क्रम में रास्ते में वनगंगा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन के द्वारा उन्हें राजगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से परिजनों व प्रशासनिक टीम के द्वारा विशेष इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जाया जा रहा था. उसी क्रम में रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि बथानी बाजार में पान दुकान सह जेनरल स्टोर चलाते थे. इस घटना से जहां एक ओर उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.वहीं गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. कई समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >