ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, सप्लायर भी गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर . मोहनपुर थाना क्षेत्र के दहीजोर-लेटवावरण मार्ग स्थित तिराहा मोड़ के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

वरीय संवाददाता, देवघर . मोहनपुर थाना क्षेत्र के दहीजोर-लेटवावरण मार्ग स्थित तिराहा मोड़ के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरमसिया सर्कुलर रोड निवासी गौतम महथा उर्फ गौतम चौधरी (26 वर्ष ) ब्राउन शुगर बेचने के उद्देश्य से ग्राहकों का इंतजार कर रहा है. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर मौके पर ही 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर व एक मोबाइल के साथ उसे दबोचा.

मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या 77/26 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं पूछताछ में आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने ब्राउन शुगर के सप्लायर फिरोज अंसारी उर्फ गुड्डू (सिंघनी, हंसडीहा, दुमका) को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संगठित रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी.

गौतम का पुराना आपराधिक इतिहास

बरमसिया निवासी गौतम महथा के विरुद्ध पूर्व में नगर थानों में आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक मामलों में पांच अलग अलग कांड दर्ज हैं. इसमें वर्ष 2021 से लेकर वर्ष 2024 के बीच नगर थाना के पांच कांड (कांड संख्या-339/21,79/22, 720/22, 724/22 व 357/24) में आरोपित है.

छापामारी दल में शामिल थे

छापेमारी दल में मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेंब्रम, बाबा मंदिर थाना के एसआइ प्रियंरंजन कुमार, मोहनपुर थाना के एसआइ मनेंद्र कुमार, एएसआइ मुकेश सिंह, तकनीकी शाखा के रियाजुल हक, धीरज कुमार व प्रभात कुमार सहित तकनीकी शाखा के कर्मी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. फिलहाल पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

हाइलाइटर

बरमसिया के सर्कुलर रोड का रहने वाला है आरोपी गौतममोहनपुर थाना क्षेत्र के दहीजोर-लेटवावरण मार्ग पर तिराहा मोड़ पर पुलिस का छापा8.43 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल बरामदराज्य के विभिन्न हिस्सों में संगठित नेटवर्क का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar yadav

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >