Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ महावीर चौक मुख्य पथ स्थित शिवशक्ति कॉलोनी मोड़ के पास मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में चास पुराना बाजार निवासी लालटू मोदक(21 वर्ष) की मौत हो गयी. लालटू मोदक रात को स्कूटी से पिज्जा डिलीवरी करने जा रहा था. रात्रि करीब 12 बजे शिवशक्ति कॉलोनी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी के आने से लालटू बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. बुधवार की सुबह मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और कुछ देर तक जोधाडीह मोड़ महावीर चौक मुख्य सड़क जाम कर दी. मौके चास थाना पुलिस और स्थानीय पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि अमर स्वर्णकार पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में चास पुराना बाजार के युवक की मौत

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में चास पुराना बाजार के युवक की मौत
Copied link
Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ महावीर चौक मुख्य पथ स्थित शिवशक्ति कॉलोनी मोड़ के पास मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में चास पुराना