Bokaro News : चंदनकियारी में जंगली सूअर के हमले में किसान की मौत, महिला समेत दो घायल

Bokaro News : प्रतिनिधि, चंदनकियारी. बरमसिया ओपी अंतर्गत अद्रकुड़ी गांव के पास शनिवार की शाम जंगली सूअर के हमले में एक किसान की मौत हो गयी, जबकि एक महिला

Bokaro News : प्रतिनिधि, चंदनकियारी. बरमसिया ओपी अंतर्गत अद्रकुड़ी गांव के पास शनिवार की शाम जंगली सूअर के हमले में एक किसान की मौत हो गयी, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि अद्रकुड़ी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में तीनों लोग गये हुए थे. शाम के समय अचानक एक जंगली सूअर ने तीनों पर हमला कर दिया. हमले में बुधन महतो (48), अंजना देवी व पांडव महतो घायल हो गये. पीड़ितों द्वारा हो-हल्ला करने पर ग्रामीण वहां पहुंचे और सूअर को भगाया. ग्रामीण घायलों को खटिया पर उठाकर गांव लाये. घायलों के परिजनों ने अपने स्तर से विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज कराया. बाद में तीनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पुरुलिया ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान बुधन महतो ने दम तोड़ दिया. दोनों घायलों का इलाज पुरुलिया सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता कि बुधन महतो धनबाद के एक कॉलेज में कूक थे. पुरुलिया सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजन को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >