कदवा कदवा थाना क्षेत्र के भर्री पंचयात स्थित डांगी गांव के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव देखा गया. शव को देखते ही गाँव मे अफरा-तफरी मच गया. डांगी गांव के समीप खेत में एक व्यक्ति के शव देखने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया. कुछ लोग खेत की तरफ जा रहे थे. थोड़े दूर जाने के बाद लोग जब उस खेत के पास पहुंचा तो देखा कि खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. नाक से खून निकल रहा है. शव को देख लोगों ने होहल्ला मचाना शुरू कर दिया. हो हल्ला सुनकर आसपास के लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गयी. तभी भीड़ में लोगों द्वारा घटना की सूचना कदवा पुलिस को दिया. सूचना मिलते हीं कदवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुंदन कुमार खुद आनन-फानन में दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गये. जांच के क्रम में पता चला कि उक्त व्यक्ति कदवा थाना क्षेत्र के परभेली पंचयात अंतर्गत वार्ड संख्या 14 के नया टोला परभेली निवासी 50 वर्षीय हरिमोहन शर्मा, पिता स्व गिराजु शर्मा का शव है, जो गुरुवार से ही अपने घर से गायब था. छानबीन के क्रम में पता चला कि उक्त व्यक्ति की मौत लू लगने से हुई है. घटना के बाद मृतक हरिमोहन शर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. स्थानीय ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.
खेत में संदिग्ध परिस्थति में मिला शव, लू से मौत की आशंका
खेत में संदिग्ध परिस्थति में मिला शव, लू से मौत की आशंका
