बिंदापाथर : कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने पिकनिक का लिया आनंद

बिंदापाथर. कड़ाके की ठंड के बीच नववर्ष 2026 का लोगों ने जोरदार स्वागत किया. किसी ने पूजा पाठ, किसी ने भ्रमण तो किसी ने पिकनिक मना कर नववर्ष मनाया. नववर्ष

बिंदापाथर. कड़ाके की ठंड के बीच नववर्ष 2026 का लोगों ने जोरदार स्वागत किया. किसी ने पूजा पाठ, किसी ने भ्रमण तो किसी ने पिकनिक मना कर नववर्ष मनाया. नववर्ष के प्रथम दिन ग्रामीणों ने पिकनिक मनाया. अजय नदी के किनारे विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर पिकनिक मनाने वाले की भारी भीड़ रही. अजय नदी के धुतला घाट, धधकिया घाट, अमलाचातर घाट, जोड़ीडंगाल घाट, मोहनपुर घाट, खड़ी माटी घाट सहित जोरिया के किनारे युवाओं ने पिकनिक मनाया. नववर्ष के प्रथम दिन बिंदापाथर सहित खैरा, गेड़िया आदि बाजारों में खरीदारी के लिए सुबह से ही भीड़ देखी गयी. पिकनिक पर युवा डीजे की धुन पर दिन भर थिरकते रहे. पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >