बीएनएमयू पहुंचे त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के शिक्षक

प्रतिनिधि, मधेपुरा त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के प्रो चक्रपाणि लामसल व डॉ रोबिन कुमार राय गुरुवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय पहुंचे. दोनों ने बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार

प्रतिनिधि, मधेपुरा त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के प्रो चक्रपाणि लामसल व डॉ रोबिन कुमार राय गुरुवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय पहुंचे. दोनों ने बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा से मिले. इस दौरान डॉ चक्रपाणि लामसल व डॉ रोबिन कुमार राय ने परीक्षा नियंत्रक को नेपाल से लेकर आये हुए रुद्राक्ष, नेपाली टोपी व पशुपति महादेव का अंग वस्त्र से सम्मानित किया एवं अपने विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया. मौके पर परिसंपदा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार पोद्दार, राजेश्वर कुमार राय, राजेश कुमार बबलू, शैलेंद्र कुमार, फसादुद्दीन, शंकर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >