Bhagalpur. बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और बुलो मंडल मंत्रिमंडल में शामिल, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Copied link
बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बोलो मंडल को बिहार मंत्रिमंडल में जगह मिली है.
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट
भागलपुर. बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बोलो मंडल को बिहार मंत्रिमंडल में जगह मिली है. गुरुवार सुबह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय की ओर से बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और जदयू के गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बोलो मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने का फोन आया. इस खबर के सामने आते ही भागलपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी. करीब 15 साल बाद जिले के किसी विधायक को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला है.मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की सूचना मिलते ही दोनों नेताओं के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया. जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी और एक-दूसरे को बधाई दी. राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर की चर्चा तेज रही.बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. वहीं गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बोलो मंडल ने भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे.
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.