खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के चक्की पार गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है. मारपीट में चक्की पार गांव निवासी लक्ष्मी देवी जख्मी हो गयी. जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
सैदपुर में मारपीट, बालक जख्मी
मानसी.
थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में मामूली विवाद में बालक को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जख्मी बालक की पहचान सैदपुर निवासी भिखारी सदा के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है.आम तोड़ने को लेकर मारपीट,युवक जख्मी
खगड़िया.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में गुरुवार को आम तोड़ने के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. घायल युवक की पहचान शेखपुरा निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है.सीढ़ी से गिरकर बच्ची घायल
खगड़िया.
शहर के समाहरणालय के समक्ष एक दुकान के सीढ़ी से गिरकर बच्ची जख्मी हो गया. जख्मी बच्ची की पहचान यूपी के जोया कुमारी के रूप में हुई. बताया जाता है कि खेलने के दौरान सीढ़ी से गिरकर बच्ची जख्मी हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
