भ्रष्टाचार के विरोध में बीडीओ का फूंका गया पुतला

प्रतापपुर. प्रखंड में मनरेगा, पेंशन व 15वें वित्त की योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर बीडीओ का पुतला दहन किया.

प्रतापपुर. प्रखंड में मनरेगा, पेंशन व 15वें वित्त की योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर बीडीओ का पुतला दहन किया. इसके पूर्व विरोध मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोतीलाल पासवान ने किया. विरोध मार्च प्रखंड कार्यालय के समीप से निकाला गया, जो विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करता हुआ चौक पहुंचा. इस दौरान बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, फिर बीडीओ का पुतला फूंका गया. इस मौके पर श्री पासवान ने बीडीओ के साथ बीपीओ व प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मियों पर बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया. कहा कि मनरेगा मजदूरों, आवास लाभुक व पेंशनधारियों को परेशान किया जा रहा है. मनरेगा में प्रत्येक डिमांड पर दो हजार व पेंशन के लिए लाभुकों से एक हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है. पैसा नहीं देने वाले योग्य लोगों को योजनाओं से वंचित किया जा रहा है. समय पर मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है. प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार की जानकारी जिला प्रशासन को दी गयी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिसके कारण विरोध मार्च निकालना पड़ा. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >