Bhagalpur newsइस्माइलपुर स्वास्थ्य केंद्र में चोरी, बंद सीसीटीवी पर उठे सवाल

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी हो गयी है. स्वास्थ्य केंद्र से 42 इंच का टीवी चोरी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी हो गयी है. स्वास्थ्य केंद्र से 42 इंच का टीवी चोरी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.चोरी की यह घटना पांच दिन पहले की है, जबकि वर्तमान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने दो-तीन दिन पूर्व ही पदभार संभाला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इस्माइलपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की है. अस्पताल में तैनात 12 सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया . सभी गार्डों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और संबंधित एजेंसी को पत्र लिखने की बात कही गयी है. सबसे गंभीर बात यह है कि चोरी वाले दिन अस्पताल में लगे CCTV कैमरे बंद थे, जिससे घटना का कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है. इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं. इस्माइलपुर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन मामले की सूचना उनके संज्ञान में है. आवेदन मिलते ही जांच शुरू कर दी जायेगी और गार्डों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जायेगी. इस्माइलपुर स्वास्थ्य केंद्र पहले से ही विवादों में रहा है. पूर्व प्रभारी डॉ राकेश रंजन के कार्यकाल में भी यहां अनियमितता, महिला कर्मियों से छेड़छाड़ और सामान की हेराफेरी जैसे आरोप लगे थे. इन मामलों की जांच के लिए गठित टीम दो बार अस्पताल का दौरा कर चुकी है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है. जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने सिविल सर्जन भागलपुर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >