Bhagalpur news युवती की हत्या कर शव को ओवरब्रिज के पास फेंका

युवती की हत्या कर शव को ओवरब्रिज के पास फेंक दिया गया है. नवगछिया थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवती के

युवती की हत्या कर शव को ओवरब्रिज के पास फेंक दिया गया है. नवगछिया थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवती के शव की सूचना स्थानीय लोगों ने नवगछिया थाना की पुलिस को दी. नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. शव की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. मृतका लाल रंग का पैजामा, काला रंग का चीटर, सफेद जूता पहने हुई है. शरीर के कई हिस्सों में चोट व गले में खरोच के निशान है. बाये आंख के ऊपर छिला हुआ है. सीना के मध्य में खरोच के निशान, पीठ पर चोट के निशान है. दाहिने आंख व मुंह से खून बह रहा है. हत्या के पूर्व युवती से जोर जबरदस्ती की गयी. दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने घटना स्थल के पास युवती के कान में लगे एयरबट. टूटी सिकड़ी बरामद की है. जिस जगह युवती का शव था ठीक उसके उपर ओवरब्रिज के पास एक ओढ़नी बरामद की गयी. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच सैंपल कलेक्ट किया. स्थल पर खून के सैंपल व अन्य साक्ष्य उठाये गये. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ ओम प्रकाश पहुंच कर जांच की. नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की हत्या कर शव को किसी दूसरी जगह से लाकर यहां पर रखा गया है. युवती की हत्या रात्रि के तीन बजे के आस पास की गयी होगी. आरोपित ने यह दिखाने की कोशिश की है कि युवती ने ओवरब्रिज से कूद कर जान दी है. इसके लिए आरोपित ने ओवरब्रिज के रेलिंग पर ओढ़नी रख दिया. यदि युवती ऊपर से कूदती तो शरीर पर गहरे जख्म होने चाहिए. युवती के शरीर पर इतने गहरे जख्म नहीं है. जहर देकर हत्या व गला दबाकर हत्या हो सकती है. नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव पहचान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये हैं. आसपास के थानों व सीमावर्ती जिले को भी इस संबंध में सूचना भेजी गयी है. नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बतायी कि अज्ञात युवती के शव पुलिस ने बरामद किया. पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है. ब्लड घटना स्थल पर नहीं पाये गये हैं. लगता शव को दूसरे जगह से लाकर रखा गया है. एफएसएल की टीम जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >