सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चार फरवरी को जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स, दृष्टि बाधित क्रिकेट व फुटबॉल चयन प्रतियोगिता सुबह दस बजे से आयोजित की जायेगी. एथलेटिक्स चयन स्पर्धा में 30 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि आवेदन फॉर्म के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सैंडिस स्थित जिला खेल कार्यालय सह खेल भवन व्यायाम शाला में तीन फरवरी तक फॉर्म जमा कर सकते हैं. जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता चार श्रेणी मुखबधिर दिव्यांग, शारीरिक दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग एवं ड्वॉर्फ श्रेणी में अलग-अलग होगी. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो आठ फरवरी को सैंडिस स्टेडियम में होगी. पटना में राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 14 से 15 फरवरी तक आयोजित की जायेगी.
bhagalpur news. सैंडिस स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता चार से

bhagalpur news. सैंडिस स्टेडियम में जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता चार से
Copied link
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चार फरवरी को जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स, दृष्टि बाधित क्रिकेट व फुटबॉल चयन प्रतियोगिता सुबह दस बजे से आयोजित की जायेगी. एथलेटिक्स चयन स्पर्धा में 30