bhagalpur news. लाठी से पिटाई के बाद डीजे संचालक की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी परीक्षण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह की बुधवार रात लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गयी. मायागंज अस्पताल में इलाजरत युवक की

असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी परीक्षण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह की बुधवार रात लाठी-डंडे से पिटाई कर दी गयी. मायागंज अस्पताल में इलाजरत युवक की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने बताया कि चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे का काम करते थे. लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार के पास कुर्सी किराया के रूप में 1500 रुपये बकाया थे. करीब छह माह बाद जब चंदन पैसे मांगने पहुंचे, तो आरोपित ने पैसे देने से मना कर दिया. इसी दौरान विवाद बढ़ गया. उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. घटना वे गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद परिजन घायल चंदन को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां से उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गयी.

सड़क पर शव को रखकर किया जाम –

बताया जा रहा कि चंदन बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में घर बना कर रह रहे थे. मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने झोझी मुसहरी के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया. परिजन आरोपित की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा. सूचना मिलते ही भागलपुर जिले के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नवनीत कुमार, बाथ थाना अध्यक्ष मंटू कुमार, सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, शाहकुंड थाना अध्यक्ष तथा सुलतानगंज बीडीओ संजीव कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद जाम हटाया.

परिजनों को 20 हजार रुपये का दिया चेक

बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया है. सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी और छह वर्षीय पुत्री देवासी को छोड़ गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARFIN ZUBAIR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >