भारी बारिश से पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर का कुछ भाग गिरा

प्रतिनिधि, सोनो. प्रखंड क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से जहां किसानों को राहत मिली, वहीं कच्चे घर वाले गृहस्वामी के लिए चिंता का कारण भी बना.

प्रतिनिधि, सोनो. प्रखंड क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से जहां किसानों को राहत मिली, वहीं कच्चे घर वाले गृहस्वामी के लिए चिंता का कारण भी बना. शनिवार दोपहर तेज और लंबी समय तक हुई बारिश ने कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचाया. ढोढरी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य रुकमणी देवी के कच्चे घर का एक भाग शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण गिर गया. गनीमत रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. रुकमणी देवी, पति स्व केदार मंडल बताती है कि उन्हें घर की सख्त जरूरत है. पूर्व से ही वे कच्चे मकान में रह रही है. उन्हें कभी सरकार से आवास का लाभ नहीं मिला. अब जबकि बारिश में घर का एक भाग गिर गया तब हमलोग परेशानी में आ गये हैं. चूंकि यह पुराना कच्चा घर है इसलिए संभव है आगे बारिश में और भी नुकसान हो सकता है. पूरा परिवार डर के साया में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने सोनो सीओ को मामला से अवगत करवाया है और मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >