बेंगलुरु जाने के लिए निकले मो अनवर सात दिनों से लापता

चतरा. शहर के चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो अनवर अंसारी उर्फ बाबा (पिता मो अशरफ अंसारी) सात दिनों से लापता हैं, जिससे परिजन काफी परेशान हैं. परिजनों ने बताया कि अनवर

चतरा. शहर के चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो अनवर अंसारी उर्फ बाबा (पिता मो अशरफ अंसारी) सात दिनों से लापता हैं, जिससे परिजन काफी परेशान हैं. परिजनों ने बताया कि अनवर दो मार्च को काम करने के लिए बेंगलुरु जाने के उद्देश्य से घर से निकले थे. उसी रात वे ट्रेन से कोडरमा से हावड़ा के लिए रवाना हुए थे. इसके बाद तीन मार्च को हावड़ा से ट्रेन से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए, लेकिन इसी बीच वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गये. बताया गया कि जहां उन्हें काम करने जाना था, वहां के मालिक उन्हें लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे. जब उन्होंने ट्रेन में जाकर उनकी सीट देखी, तो वहां केवल उनका बैग व चार्जर मिला. जबकि अनवर सीट पर मौजूद नहीं थे. आसपास के यात्रियों से भी पूछताछ की गयी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. काफी खोजबीन के बाद इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी. परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं. मामले की जानकारी रेलवे के टोल फ्री नंबर पर भी दी गयी है. इस संबंध में अनवर की पत्नी ने कोडरमा पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है. वहीं अनवर के माता-पिता ने चतरा सदर पुलिस से अपने बेटे की खोजबीन में सहयोग की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >