बच्चा ने खेलते समय मां की आंख में डाला एरोलाइट, पलकें चिपक गयीं

हजारीबाग. बच्चे की शरारत मां पर भारी पड़ा. यह घटना बुधवार को खिरगांव में हुई. इसमें करीब दो साल का बच्चा सो रही मां की आंखों में टाइल्स चिपकाने वाला

हजारीबाग.

बच्चे की शरारत मां पर भारी पड़ा. यह घटना बुधवार को खिरगांव में हुई. इसमें करीब दो साल का बच्चा सो रही मां की आंखों में टाइल्स चिपकाने वाला गोंद ऐरोलाइट डाल दिया. इससे मां की आंख की पलकें आपस में चिपक गयी. महिला को तुरंत दिखाई देना बंद हो गया. महिला ममता कुमारी काे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया. ममता कुमारी पति दीपक साव सरिया बगोदर बागोडीह की रहने वाली है. खिरगांव स्थित अपनी मौसेरी बहन की शादी में भाग लेने के लिए आयी थी. घर में घृतढ़ारी का कार्यक्रम चल रहा था. शादी में थकान की वजह से सोने के लिए कमरे में चली गयी. दोपहर में खेलते-खेलते बच्चा ने एरोलाइट का ट्यूब पकड़ लिया. इसके बाद खेलते समय बच्चा ने अपनी मां की आंख में एरोलाइट डाल दिया. इससे दोनों पलकें आपस में चिपक गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >