बाइक व शराब जब्त, तस्कर फरार

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे भिट्ठामोड़ कैंप के एसएसबी जवानों ने रविवार की रात भिट्ठा बाजार गांव के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही देसी-विदेशी

सुरसंड.

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे भिट्ठामोड़ कैंप के एसएसबी जवानों ने रविवार की रात भिट्ठा बाजार गांव के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही देसी-विदेशी शराब लदी एक बाइक को जब्त कर लिया. जबकि जवानों को देखते ही तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. बाइक की तलाशी लेने पर 300 एमएल का 60 बोतल देसी, 375 एमएल का 15 बोतल व 180 एमएल का 30 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. एसएसबी के एएसआइ अशोक कुमार के नेतृत्व में बरामद देसी-विदेशी शराब व अनिबंधित बाइक को भिट्ठा थाना के हवाले कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >