बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से मंझौल के दो युवकों की मौत

बेगूसराय. बेगूसराय के बंदूआर मोहनपुर के आठवां ढाला एसएच- 55 पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मंझौल निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि

बेगूसराय. बेगूसराय के बंदूआर मोहनपुर के आठवां ढाला एसएच- 55 पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मंझौल निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद पूरे मंझौल में शोक की लहर है. घटना में मृतकों की पहचान मंझौल पंचायत-03 के वार्ड 11 निवासी धर्मेंद्र साहनी के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ सन्नी कुमार और पंचायत-03 के पूर्व मुखिया नीलम देवी एवं सुबोध चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ करूआ के रूप में हुई है.वहीं हादसे में मंझौल पंचायत-03 के वार्ड 14 निवासी मुकेश साह का अठारह वर्षीय पुत्र गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मंझौल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मंझौल में मातम पसर गया.वही दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.आसपास के लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. बेगूसराय से विकाश मिश्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHARMENDRA KUMAR

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >