बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से मंझौल के दो युवकों की मौत

बेगूसराय. बेगूसराय के बंदूआर मोहनपुर के आठवां ढाला एसएच- 55 पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मंझौल निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक

बेगूसराय. बेगूसराय के बंदूआर मोहनपुर के आठवां ढाला एसएच- 55 पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में मंझौल निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद पूरे मंझौल में शोक है. घटना में मृतकों की पहचान मंझौल पंचायत-तीन के वार्ड 11 निवासी धर्मेंद्र साहनी के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार उर्फ सन्नी कुमार और पंचायत-तीन की पूर्व मुखिया नीलम देवी एवं सुबोध चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ करूआ के रूप में हुई है.वहीं हादसे में मंझौल पंचायत-03 के वार्ड 14 निवासी मुकेश साह का 18 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मंझौल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मंझौल में मातम पसर गया.वही दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.आसपास के लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. बेगूसराय से विकाश मिश्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >