अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोग घायल
Copied link
ऑटो पलटा, शादी से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोग घायल
अमनी-सैदपुर सीमावर्ती पथ पर हुआ हादसा, एक सप्ताह के भीतर उसी सड़क पर दूसरी बड़ी घटना
मानसी (खगड़िया). थाना क्षेत्र के अमनी-सैदपुर सीमावर्ती पथ पर गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलट गया. इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वार्ड सदस्य सुबोध कुमार ने बताया कि खगड़िया निवासी विकास कुमार की बहन के शादी समारोह में शामिल होकर सभी लोग ऑटो पर सवार घर लौट रहे थे. इसी दौरान अमनी-सैदपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के मुख्य पथ पर ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. इसमें बलहा पंचायत के छोटी बलहा निवासी राजाराम महतो, तनिष कुमार, पुतुल देवी, नेंसी कुमारी, तनिष कुमार जख्मी हो गया. बताया कि इस पथ पर एक सप्ताह में दो बार घटना घट चुकी है. मालूम हो कि पिछले सप्ताह बाइक सवार तीन युवक घायल हो गया था. इसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. दो युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा है.
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.