हाबरा में सेना के जवान ने हथियार के साथ बदमाश को दबोचा

फिल्मी अंदाज में एक सेना के जवान ने हाथ में रिवॉल्वर व धारदार हथियार लेकर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक बदमाश को पकड़ लिया और उसके मंसूबे को नाकाम कर दिया.

बारासात. फिल्मी अंदाज में एक सेना के जवान ने हाथ में रिवॉल्वर व धारदार हथियार लेकर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक बदमाश को पकड़ लिया और उसके मंसूबे को नाकाम कर दिया. घटना उत्तर 24 परगना के हाबरा स्टेशन से सटे जेशोर रोड मोड़ इलाके की है. जवान की तत्परता से वारदात टल गयी. जानकारी के मुताबिक सेना के जवान का नाम सुमित घोष है. वह शनिवार देर शाम ऑटो से अपने घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि उनकी नजर अचानक एक युवक पर पड़ी, जो एक गहने की दुकान में लूट के इरादे से घुसने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि उसके हाथ में बंदूक और चाकू थे. स्थिति समझ तुरंत सुमित ऑटो से उतरा और उसकी ओर दौड़ गया. बदमाश सुरक्षाकर्मी से झगड़ा कर ही रहा था. आसपास के लोग डर से आगे नहीं बढ़ रहे था. इतने में सेना के जवान ने बदमाश को पीछे से जाकर पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर काबू किया. मौके पर यह देख लोगों की भीड़ जुट गयी थी. जवान के साहस व बहादुरी देख बाद में कुछ लोग आगे आये और आरोपी को सबने मिलकर पकड़ लिया. उसकी पिटाई भी की गयी. गहने की दुकान के सुरक्षाकर्मी ने कहा कि आरोपी मास्क पहनकर दुकान में घुसने की कोशिश कर रहा था. और रोकने पर हमले की कोशिश करने लगा था. उसके हाथ में हथियार थे, जिस कारण कोई आगे नहीं आ रहा था. इतने में सेना के जवान ने आकर उसे दबोच लिया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >