अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाये दांव-पेच

करगहर. जगजीवन स्टेडियम करगहर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा कमेटी करगहर के तत्वावधान में अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व एमएलसी श्रीकृष्ण सिंह ने फीता

करगहर.

जगजीवन स्टेडियम करगहर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा कमेटी करगहर के तत्वावधान में अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व एमएलसी श्रीकृष्ण सिंह ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुश्ती की शुरुआत गांवों से होकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गयी है. लेकिन, चिंता की बात यह है कि आज के परिवेश में कुश्ती गांवों से विलुप्त होने के कगार पर है. पहले प्रत्येक गांव में सभी वर्गों से दो-चार पहलवान हुआ करते थे, जो छोटे बच्चों को प्रशिक्षण देते थे. अब यह परंपरा कमजोर पड़ती जा रही है. बावजूद इसके करगहर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है. उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी. दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी और बिहार सहित कई राज्यों से पहलवान पहुंचे थे. प्रतियोगिता शुरू होते ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दंगल में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, गाजीपुर से रीतेश पहलवान, जम्मू से बांबी पहलवान, पंजाब से महिला पहलवान पूनम कुमारी, हरियाणा से अनु कुमारी, कानपुर से कोमल कुमारी, बनारस से गुड़िया पहलवान, पंजाब से शेरा पहलवान, यूपी से ठाकुर पहलवान, हिमाचल प्रदेश से मक्खन सिंह, दिल्ली से बब्लू पहलवान, पंजाब से नरेश पहलवान, रोहतास केसरी पप्पू पहलवान, कैमूर केसरी सत्येंद्र पहलवान, भोला पहलवान, रियासत खान और दीपक पहलवान सहित कई खिलाड़ी चर्चा में रहे. सभी पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया. दंगल में शुरू से अंत तक दर्शक जमे रहे. दंगल का आयोजन रोहतास केसरी करगहर निवासी मोहन पहलवान ने किया. प्रतियोगिता का संचालन पूर्व पार्षद शकील अहमद की देखरेख में हुआ. निर्णायक की भूमिका मंगला पहलवान ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन दीपक रंजन वर्मा, धनंजय पांडेय और सुमंत सवेरा ने किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया. मौके पर मुखिया राजू कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख लालसाहेब सिंह, पूर्व प्राचार्य सुग्रीव सिंह, पूर्व मुखिया जगमोहन सिंह, भाकपा नेता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, विवेक कुशवाहा, डॉ जयगोपाल यादव, सरोज कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष राकेश राय, सिहासन सिंह, पूर्व मुखिया गुप्तेश्वर सिंह, सुशील मिश्रा, राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह यादव, डॉ सतेंद्र सिंह, अरबिंद यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, जोखन जी, राजद नेता इश्तियाक आलम सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >