Dhanbad News :फोन को कोने में रख बच्चों से आत्मीयता से करें बात : अन्नपूर्णा

नबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 500 आचार्य को सम्मानित किया गया.

गोविंदपुर में एकल अभियान का आचार्य सम्मान समारोह आयोजित

प्रतिनिधि गोविंदपुर

आज हम अपने बच्चों को समय नहीं दे पा रहे हैं, यही कारण है कि बच्चे संस्कारवान नहीं हो पा रहे हैं और समाज में तरह-तरह की विकृति आ रही है. यह कहना है केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का. वह रविवार को गोविंदपुर में एकल अभियान का आचार्य सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं. उन्होंने कहा कि दिन भर के कामकाज के बाद घर पहुंचने पर हम सभी को मोबाइल फोन एक कोने में रखकर परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीयता के साथ बातचीत करनी होगी. बच्चों की भावनाओं को समझना होगा. उन्होंने कहा कि एकल अभियान द्वारा हम विद्यालय को वैसे बच्चों तक पहुंचा रहे हैं, जो विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं. भारत सरकार भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना सहित महिला उत्थान के कई कार्यक्रम चल रही है. इससे लाभ लेने की आवश्यकता है. वक्ता संघ के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार ने कहा कि 90 के दशक में एकल अभियान की शुरुआत मदनलाल अग्रवाल ने इसी धनबाद के टुंडी प्रखंड से की थी, जो आज पूरे भारत में फैल गयी है. मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि महिलाएं भी अब एकल अभियान में मोर्चा संभाल रही है. उन्होंने इस अभियान को पूरा सहयोग देने की बात कही. विशिष्ट अतिथि असर्फी अस्पताल के निदेशक हरेंद्र सिंह ने कहा कि एकल अभियान से जुड़कर ग्रामीण माताएं बहने स्वावलंबी हो रही है. मौके पर अभियान के केंद्रीय प्रमुख ललन शर्मा, संत प्रदीप कौशिक जी महाराज ने भी संबोधित किया.

पांच सौ आचार्यों को किया गया सम्मानित :

नबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 500 आचार्य को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता अनुराधा अग्रवाल, संचालन नितिन हड़ोदिया एवं धन्यवाद ज्ञापन बलराम अग्रवाल ने किया. एकल महिला समिति की अध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल, संरक्षक आरती मित्तल, सचिव चांदनी मित्तल, वन बंधु परिषद के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, एकल श्रीहरि वनवासी फाउंडेशन के अध्यक्ष बलराम अग्रवाल, नितिन हड़ोदिया आदि ने सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम में सिंफर के निदेशक डॉ एके मिश्रा, शंभूनाथ अग्रवाल, तारा देवी, रेणु दुदानी, पायल अग्रवाल, नीरज हड़ोदिया, सरजू राम, दयानंद तिवारी, चेतन कावटिया, कृष्णलाल रुंगटा, संजीव अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, धरनीधर मंडल, नीरज अग्रवाल, रोहित प्रसाद, रोहित बजाज, आयुष तिवारी, निशा तुलसियान, रचना अग्रवाल, नूपुर सांवरिया, डॉली गुप्ता पायल अग्रवाल, दीपक तुलसियान, अशोक महतो, खेदन महतो, सीमा सरिया, नरेंद्र, राधेश्याम, जीतलाल हासदा, आशिक मुर्मू, खुशबू महतो, रश्मि हेंब्रम, सोनपरी मरांडी, बबीता हेंब्रम, चामुनी मरांडी, सविता मरांडी, अंजू देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NITYA NAND SAW

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >