Jamshedpur News : लेफ्टिनेंट बनेंगी अंकिता, 25 से चेन्नई के ओटीए में लेंगी प्रशिक्षण

Jamshedpur News : लौहनगरी के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है. बैंक ऑफ इंडिया (तामोलिया ब्रांच) के हेड कैशियर जेडी यादव की सुपुत्री अंकिता यादव ने अपनी मेधा और लगन का परचम लहराया है.

बीओआइ के हेड कैशियर जेडी यादव की पुत्री है अंकिता

बारीडीह के सृष्टि गार्डेन के पास पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया सम्मानित

Jamshedpur News :

लौहनगरी के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है. बैंक ऑफ इंडिया (तामोलिया ब्रांच) के हेड कैशियर जेडी यादव की सुपुत्री अंकिता यादव ने अपनी मेधा और लगन का परचम लहराया है. अंकिता ने ऑल इंडिया रैंक (एआइआर) 3 प्राप्त कर इंडियन आर्मी में अधिकारी के रूप में चयनित होकर पूरे क्षेत्र और झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, सगे-संबंधियों, मित्रों और पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है. अंकिता की यह सफलता शहर के युवाओं, विशेषकर उन बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत बन गयी है, जो रक्षा क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं. बारीडीह सृष्टि गार्डेन की रहने वाली अंकिता यादव सीडीएस की परीक्षा पास करने के बाद अब ऑफिसर ट्रेनिंग एकादमी (ओटीए), चेन्नई में ट्रेनिंग लेंगी. इसके लिए वह 25 मार्च को वहां रिपोर्ट करेंगी.

शुरू से ही था सेना में जाकर देश सेवा का जुनून

अंकिता ने 12वीं तक की पढ़ाई बिष्टुपुर स्थित मोती लाल नेहरू स्कूल से की है. उसके बाद बीटेक की पढ़ाई ग्वालियर से पूरी की. फिर सीडीएस की परीक्षा की तैयारी शुरू की. अंकिता ने बताया कि उसे शुरू से इंडियन आर्मी में ही नौकरी करनी थी. शुरू से वह अपने पिता को इंडियन आर्मी की यूनिफार्म में देखी है. जिस कारण उसमें भी देश सेवा का शुरू से एक जुनून था. उसने बताया कि तीसरी बार में उसने सीडीएस की परीक्षा पास की है. उसकी इस सफलता में माता-पिता का विशेष योगदान रहा है.

अंकिता ने बताया कि उनके पिता जेडी यादव इंडियन आर्मी के आर्टीलरी यूनिट में हवलदार के पद पर कार्यरत थे. वर्ष 2011 में उन्होंने फौज की नौकरी छोड़ दी. वर्तमान में वह बैंक ऑफ इंडिया के तामोलिया शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत हैं. अंकिता का एक छोटा भाई है, जो कक्षा 12वीं का छात्र है.

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया सम्मानित

इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को अंकिता यादव के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन सृष्टि गार्डन, ई-ब्लॉक 104 (विजया गार्डन के पास) आयोजित किया गया. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक सदस्य वरुण कुमार के नेतृत्व में अंकिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

सेवादल ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नानक पेड़ सेवादल, सिदगोड़ा के प्रधान कुलबीर सिंह ने अंकिता यादव के आवास पर जाकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर व फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >