SIR के लिए घर से निकलीं BLO प्रतिमा उरांव लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

किस्को प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका और बीएलओ प्रतिमा उरांव मंगलवार से लापता हैं. परिजनों ने सेन्हा थाना में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस जांच में जुटी है.

किस्को से संदीप साहू की रिपोर्ट

किस्को (लोहरदगा). मंगलवार से प्रतिमा उरांव लापता हैं. वह किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत के छोटचोरगाई आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका और बीएलओ के तौर पर कार्यरत थीं. वे सेन्हा थाना क्षेत्र के चंदकोपा गांव की निवासी हैं.

एसआईआर कार्य के लिए घर से निकली थीं

परिजनों के अनुसार 8 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रतिमा उरांव मतदाता सूची से जुड़े एसआईआर (सर्वे ऑफ इंडिया) कार्य के लिए घर से निकली थीं. वह किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत के छोटचोरगाई बूथ नंबर 58 पर बीएलओ के पद पर कार्यरत हैं. यह बीएलओ का एक महत्वपूर्ण काम है, जिससे मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है.

शाम तक वापस नहीं लौटने पर अगल-बगल और रिश्तेदारों में खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला.

ये भी पढ़ें: बरवाडीह को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, 2027-28 से कक्षा 1 से 6 तक शुरू होगा नामांकन

पति का हो चुका है निधन, तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि प्रतिमा उरांव के पति स्व. बलराम उरांव का निधन हो चुका है. घर में दो बेटा और एक बेटी है. मां के लापता होने की खबर से उनके दो बेटों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है.

बेटी ने थाना में दर्ज कराया सनहा

तीन दिनों की लगातार कोशिशों के बाद भी जब प्रतिमा का कोई अता-पता नहीं चला, तो उनकी बेटी संध्या कुमारी ने 11 सितंबर को सेन्हा थाना में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराकर मां की खोजबीन की गुहार लगाई है. पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है.

प्रतिमा उरांव. | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >