अलविदा जुमे पर मस्जिदों में की गयी इबादत, अमन-चैन के लिए उठे हजारों हाथ

रमजान. जिले भर में नमाज अदा करने के लिए उमड़ी रोजेदारों की भीड़ प्रतिनिधि, जामताड़ा रमजान के पाक महीने का अलविदा जुमे की नमाज भाईचारे के साथ शुक्रवार को

रमजान. जिले भर में नमाज अदा करने के लिए उमड़ी रोजेदारों की भीड़ प्रतिनिधि, जामताड़ा रमजान के पाक महीने का अलविदा जुमे की नमाज भाईचारे के साथ शुक्रवार को अदा की गयी. राेजेदारों ने शहर के सुभाष चौक जामा मस्जिद, पाकडीह व सरखेलडीह, नूर मोहल्ला, राजबाड़ी, जीतूडंगाल मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की. अल्लाह की इबादत में हजारों सिर एक साथ झुके. इमाम मौलाना अख्तर रजा ने कहा कि अल्लाह का बहुत बड़ा शुक्र है कि इस साल पूरे 30 रोज मुकम्मल के बाद शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की जायेगी. उन्होंने पैगाम देते हुए कहा कि आलम ए इस्लाम में ईद का दिन बड़ा ही मुबारक और खुशी का दिन है. इसलिए इस दिन को बड़े ही अच्छे अंदाज में मुसलमान मानते हैं. कहा कि ईद के दिन शांति और भाईचारा बनाए रखें. अलविदा जुमे की नमाज के दौरान रोजेदारों ने हाथ उठाकर खुदा से मुल्क और इंसानियत के लिए दुआएं मांगी. रोजेदारों ने अल्लाह से बुराइयों से बचाने, नेक राह पर चलने और इंसानी जीवन को बेहतर बनाने की दुआ की. कई जगहों पर रोजगारों ने एक-दूसरे के गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी और प्यार मोहब्बत का पैगाम दिया. अलविदा जुमे को लेकर सभी मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे. पाकडीह व सरखेलडीह के जामा मस्जिद में मौलाना अख्तर रजा ने रोजेदारों को नमाज अदा कराई. अलविदा जुमा ने भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया. दुकानों में कपड़े, जूते, चप्पल, टोपी, इत्र, सेवइयां और मिठाई खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. विशेष कर सेवइयां और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों पर खासी रौनक देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >