अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

सुपौल. जिला मुख्यालय के भेलाही स्थित न्यू पुलिस लाइन के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार की मौत

सुपौल. जिला मुख्यालय के भेलाही स्थित न्यू पुलिस लाइन के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया. जिससे बाइक सवार की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरमा वार्ड नंबर 03 निवासी कलानाथ झा के 31 वर्षीय पुत्र शिवशंकर झा सुपौल से अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. बताया गया कि शिवशंकर शादीशुदा था, उसका एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है. वह जिला मुख्यालय में एक निजी कंपनी में काम करता था. शाम के समय वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >