पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के बालको गांव के पास पाकुड़िया दुमका पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के मुताबिक दुमका से पाकुड़िया की ओर बोलेरो व बाइक दोनों आ रहा था. बोलेरो ने बाइक चालक को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गया. राहगीरों ने जख्मी महिला को उठाकर सीएचसी पहुंचाया. जख्मी महिला की पहचान कुसुमजुली ग्राम निवासी लीलमुनि हेंब्रम, पति सुबेन्दु टुडू (40) के रूप में हुई है. सीएचसी में डॉ मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पश्चिम बंगाल रामपुरहाट रेफर कर दिया. चिकित्सक डॉ मंजर आलम ने बताया कि लीलमुनि हेंब्रम को बायां आंख के नीचे और बायां पैर में गंभीर चोट है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
