प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों पर हो कार्रवाई : अबिता हांसदा

फतेहपुर. आदिवासी समाज ने जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को बेहद निंदनीय बताया है.

फतेहपुर. आदिवासी समाज ने जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को बेहद निंदनीय बताया है. आदिवासी सावंता सुसार अखाड़ा संगठन के सह संयोजक अबिता हांसदा ने प्रेस वार्ता कर घटना का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि बुधवार की रात किसी असामाजिक तत्व ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई है. यह कृत्य समाज और महापुरुषों के सम्मान पर हमला है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अबिता हांसदा ने जिला प्रशासन से मांग की कि दोषियों की जल्द पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही प्रतिमा का टूटा हुआ हाथ एवं तीर-धनुष अविलंब पुनः स्थापित की जाय. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो आदिवासी सावंता सुसार अखाड़ा संगठन आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >