Dhanbad News: फर्जी कंपनियों के नाम पर 2.5 करोड़ के अवैध लेन-देन का आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News: साइबर पुलिस ने विकास नगर से मनीष सिंह को दबोचा, कई साथी पहले से रडार पर

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक में चालू खाता खुलवा कर करीब 2.5 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन मामले में साइबर पुलिस ने रविवार को आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसे विकास नगर (जगजीवन नगर) स्थित चमेली टावर के पीछे से पकड़ा गया.

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक में चालू खाता खुलवा कर अवैध पैसे का लेन-देन कराता था. जांच में सामने आया है कि एक सप्ताह के भीतर लगभग 2.5 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन इन खातों के माध्यम से कराया गया था.

इस मामले में अमन कुमार सिंह, नैतिक कुमार, अमन जायसवाल, प्रियांश कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह की भी संलिप्तता सामने आयी है. पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी लेन-देन के लिए म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे. इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 53/25 दिनांक 9 जुलाई 2025 को भादवि की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सिटी एसपी ने बताया कि इस कांड में पहले भी एक आरोपी प्रियांशु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी संजीव कुमार, साइबर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद और पुलिस टीम ने कार्रवाई कर मनीष सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

मुख्य बिंदु

फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाता खोलकर अवैध ट्रांजेक्शनएक सप्ताह में करीब 2.5 करोड़ रुपये का लेन-देनविकास नगर से साइबर अपराधी मनीष सिंह गिरफ्तार

मामले में पहले एक आरोपी को भेजा जा चुका है जेलअन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कर्नाटक से गिरफ्तार साइबर अपराधी भेजा गया जेल

हिलटॉप हिराइज प्रा लि का निदेशक बनकर 50 लाख ठगी मामले में गिरफ्तार मो अफसर को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को मो अफसर को शिवमोगा कर्नाटक से गिरफ्तार किया था. भूईफोड़ निवासी अभय कुमार अग्रवाल ने सरायढेला थाना में अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ 29 जनवरी 2026 को पचास लाख ठगी की शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >