एसीबी के विशेष लोक अभियोजक की कार में मारी टक्कर

हत्या के प्रयास की जतायी आशंका रांची. झारखंड हाइकोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को मंगलवार को सिंह मोड़ के पास

रांची. झारखंड हाइकोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को मंगलवार को सिंह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. घटना के बाद अधिवक्ता ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने आशंका जतायी है कि यह सिर्फ सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी गाड़ी में टक्कर मारी गयी है. उन्होंने हत्या के प्रयास की आशंका जतायी है. अधिवक्ता श्री वशिष्ठ ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से एसीबी मामलों के अलावा नक्सल व इडी से जुड़े मामलों में हाइकोर्ट में राज्य की ओर से पैरवी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि काफी तेज गति से खड़ी कार में टक्कर मारी गयी. हालांकि टक्कर के समय अधिवक्ता वाहन के अंदर मौजूद नहीं थे. उन्होंने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rana pratap

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >