अभियंताओं की टीम ने निरंजन नदी के बचाव का लिया संकल्प

हंटरगंज. नमामि निरंजन मिशन के तहत ग्रामीण विकास संस्था के 123 कनीय अभियंताओं की टीम रविवार को हंटरगंज पहुंची. जिसका नेतृत्व बिपर्ड गया के एडिशनल डायरेक्टर जनरल सह मगध प्रमंडल

हंटरगंज. नमामि निरंजन मिशन के तहत ग्रामीण विकास संस्था के 123 कनीय अभियंताओं की टीम रविवार को हंटरगंज पहुंची. जिसका नेतृत्व बिपर्ड गया के एडिशनल डायरेक्टर जनरल सह मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ सफीना एएन ने किया. इस दौरान टीम निरंजना नदी पहुंची, जहां सभी ने नदी के बचाव को लेकर संकल्प लिया. नमामि निरंजन फल्गु मिशन के संयोजक संजय सजन सिंह ने कहा कि निरंजना नदी का इतिहास गौतम बुद्ध के समय से है. हमारी टीम कई वर्षों से नदी, नाले, तालाब को बचाने में लगी हुई ह, ताकि पानी को ज्यादा से ज्यादा संग्रह किया जा सके. किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके. निरंजना नदी का बालू का सैंपल साथ ले गये. ग्रामीणों से नदी में गंदगी नहीं फैलाने की अपील की. मौके पर सीनियर असिस्टेंट डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर दीपक कौशिक, अजय कुमार सिंह, निरंजन मिशन के शिक्षक समाजसेवी रवींद्र कुमार रवि, मुखिया बसंती पन्ना, प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कमल नयन, दिग्विजय कुमार, राहुल कुमार के साथ कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >