आठ एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख

बारुण. बारुण थाना क्षेत्र की खैरा पंचायत के इटहट गांव स्थित बधार में अचानक आग लग गयी. आठ एकड़ में लगे गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी. इस

बारुण.

बारुण थाना क्षेत्र की खैरा पंचायत के इटहट गांव स्थित बधार में अचानक आग लग गयी. आठ एकड़ में लगे गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी. इस घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. उक्त पंचायत के उपमुखिया अरविंद कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी यह पता नही चला पाया. आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते -देखते करीब आठ एकड़ खेत में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर हवा तेज होती तो आग का भयावह रूप होता और कई एकड़ फसल चपेट में आ जाते. ग्रामीणों व दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में इटहट गांव के रामकेश सिंह का करीब चार एकड़ व मनोज सिंह का करीब चार एकड़ फसल आग के हवाले हो गया. उक्त किसानों ने संबंधित अधिकारियों से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >