आज भाकपा नेता अवधेश कुमार राय बेगूसराय से करेंगे नामांकन

पटना . बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा नेता अवधेश कुमार राय गुरुवार को नामांकन करेंगे. मौके पर आइटीआइ मैदान बेगूसराय में सभा आयोजित होगी.इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीके कांगों,

पटना . बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा नेता अवधेश कुमार राय गुरुवार को नामांकन करेंगे. मौके पर आइटीआइ मैदान बेगूसराय में सभा आयोजित होगी.इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीके कांगों, नागेंद्र नाथ ओझा सहित महागठबंधन के नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, काग्रेस, माकपा , भाकपा-माले और आप पार्टी के नेता रहेंगे. पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि बेगूसराय लोकसभा सीट से अवधेश कुमार राय के नामांकन की पूरी तैयारी कर ली गयी है. बेगूसराय में रैली होगी. पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सीपीआइ और इंडिया गठबंधन में शामिल सभी पार्टी के नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है. यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >