आई आईटी खड़गपुर में आयोजित11 वें अंतराष्ट्रीय कला अधिवेशन में सरयकेला छऊ की होगी प्रस्तुति

--- पद्मश्री शशधर आचार्य के नेतृत्व में कलाकार हुए रवाना फोटो:रवाना होते कलाकार सरयकेला: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्राधौगिकी संस्थान(आईआईटी)में स्पीक मैके द्वारा आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय कला

— पद्मश्री शशधर आचार्य के नेतृत्व में कलाकार हुए रवाना फोटो:रवाना होते कलाकार सरयकेला: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्राधौगिकी संस्थान(आईआईटी)में स्पीक मैके द्वारा आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय कला अधिवेशन 2026 में सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति वह कार्यशाला में भाग लेने हेतु आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के कलाकार खड़गपुर को गए.संस्था के सह निर्देशक डॉ रंजीत आचार्य ने बताया कि खड़गपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्था में आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय कॉन्वेकशन 2026 में संस्था के निर्देशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला छऊ नृत्य एवं कार्यशाला की प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम 25 मई से शुरू हो गई है जो 31 मई तक चलेगी. इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में सरायकेला छऊ पर कार्यशाला होगा जहां देश व विदेश से आए प्रशिक्षु भाग लेगे.संस्था द्वारा सरायकेला छऊ की प्रस्तुति 26मई से देंगे जो लगातार 31 मई तक चलेगा. कलाकार सरायकेला छऊ प्रस्तुति में राधा कृष्ण, मयूर, कोच देवयानी, चंद्रभागा, फूल वसंत, रात्रि आदि नृत्य प्रस्तुत करेंगे.संस्था के निर्देशक पद्मश्री गुरु शशधर आचार्य के साथ दल में सुकांत आचार्य रंजित अचार्य उदित प्रताप सिंह देव, सतीश कुमार मोदक, गोविंद महतो, विश्वनाथ कुंभकार, राजेश गोप, चंद्रनारायण मोहंती, पटम मुखी, देवाशीष सरकार, योगेश शंकर भाग ले रहे हैं.यह अंतरराष्ट्रीय महोत्सव व अधिवेशन में देश व विदेश के नामचीन कलाकारों भी भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >