54 नवनियुक्त कर्मियों को डीएम ने सौंपा नियुक्तिपत्र

डी29 शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा संबल वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर समाहरणालय में हुए समारोह में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने अनुकंपा के आधार पर चयनित 54 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति

डी29 शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा संबल वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर समाहरणालय में हुए समारोह में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने अनुकंपा के आधार पर चयनित 54 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. इस पहल से न केवल आश्रित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिली है, बल्कि विद्यालयों के कामकाज में भी तेजी आने की उम्मीद है. नियुक्तिपत्र पाने वालों में 51 लिपिक (क्लर्क) व तीन परिचारी हैं. इन सभी का पदस्थापन जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में किया गया है. नियुक्ति की यह प्रक्रिया डीएम की अध्यक्षता में गठित अनुकंपा समिति की अनुशंसा व सरकारी प्रावधानों के पूर्ण पालन के बाद संपन्न हुई है. नियुक्तिपत्र पाये कई अभ्यर्थी भावुक हो गये. उन्होंने इसे अपने परिवार के लिए एक नयी शुरुआत बताया. डीएम ने कहा कि सरकारी सेवा को जनसेवा मानकर कार्य करें, सरकारी नौकरी केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है. इस अवसर पर डीइओ अरविंद कुमार सिन्हा, डीपीओ (स्थापना) इंद्र कुमार कर्ण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इन नियुक्तियों से स्कूलों में कागजी व प्रशासनिक कार्यों का बोझ कम होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >