51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

: पुलिस को मिली सूचना पर की गयी कार्रवाई पत्थलगड्डा. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर नावाडीह के भेलवाड़ा मोड़ के पास से डेढ़ लाख के ब्राउन शुगर के

: पुलिस को मिली सूचना पर की गयी कार्रवाई पत्थलगड्डा. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर नावाडीह के भेलवाड़ा मोड़ के पास से डेढ़ लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कृष्णा कुमार (पिता अमिरका दांगी) के रूप में की गयी, जो चतरा सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा गांव का रहने वाला है. उसके पास से 51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक मोबाइल फोन जब्त किया गया. यह जानकारी एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि नावाड़ी के भेलवाड़ा मोड़ के पास कुछ लोगों द्वारा मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. इस संबंध में मामला दर्ज कर तस्करी के आरोपी को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार तस्कर का आपराधिक इतिहास है. वह पूर्व में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. एसडीपीओ ने बताया कि इसमें शामिल अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा एसआई विकास कुमार, विजय कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार सिंह व कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >