संवाददाता, पटना राज्य के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 5904 और सरकारी विद्यालयों में आइसीटी (इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब स्थापित की जायेंगी. इसके साथ ही प्रदेश में आइसीटी लैब युक्त स्कूलों की संख्या बढ़कर 7891 हो जायेगी. शिक्षा विभाग के अनुसार, इस योजना में 5,277 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है. वहीं 627 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी आइसीटी लैब स्थापित की जा रही हैं. विभाग का मानना है कि इससे छात्र-छात्राओं को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी. आइसीटी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों के जरिये पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी तकनीकी समझ, ज्ञानवर्धन और सीखने की क्षमता में निरंतर सुधार होगा. शिक्षा विभाग का कहना है कि डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों को भी आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलेगा. यह पहल राज्य को डिजिटल शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभायेगी.
5,277 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों व 627 कस्तूरबा विद्यालयों में स्थापित होंगी आइसीटी लैब

5,277 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों व 627 कस्तूरबा विद्यालयों में स्थापित होंगी आइसीटी लैब
Copied link
संवाददाता, पटना राज्य के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 5904 और सरकारी विद्यालयों में आइसीटी (इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब स्थापित की जायेंगी.