24 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने का निर्णय

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बगल में स्थित कर्पूरी भवन में शनिवार को अखिल भारतीय नाई ट्रेड यूनियन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ठाकुर ने

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बगल में स्थित कर्पूरी भवन में शनिवार को अखिल भारतीय नाई ट्रेड यूनियन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ठाकुर ने की. बैठक में 24 जनवरी को कर्पूरी भवन में कर्पूरी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया. वहीं नाई समाज के उत्थान पर बल दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से ही समाज की पहचान होती है. उषा ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को समाज के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेनी चाहिए. महिलाओं की भागीदारी होने से ही समाज का विकास संभव है. बैठक में कई लोगों ने अपने-अपने विचार रखे. संचालन शिवशंकर ठाकुर ने किया. बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार शर्मा, संयुक्त ठाकुर विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उषा ठाकुर के अलावा बलदेव ठाकुर, दिलीप ठाकुर, अरविंद ठाकुर, रामानंद ठाकुर, प्यारी ठाकुर, अजय ठाकुर, चंद्रदेव ठाकुर, युगल ठाकुर, गज्जु ठाकुर, कविता कुमारी, संगीता देवी, अंजु ठाकुर, लखन ठाकुर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >