15 महीनों में पुलिस ने लौटाये 413 मोबाइल फोन

गया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस ने विगत 15 महीनों में 413 मोबाइल फोनों को खोज कर उनके वास्तविक उपभोक्ता के हाथों में सौंप दिया है. गुरुवार को एसएसपी

गया. ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस ने विगत 15 महीनों में 413 मोबाइल फोनों को खोज कर उनके वास्तविक उपभोक्ता के हाथों में सौंप दिया है. गुरुवार को एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि एक जनवरी 2023 से उनके नेतृत्व में शुरू किया गया ऑपरेशन मुस्कान अब भी लगातार चल रहा है. एक जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 तक यानी 15 महीनों में 413 मोबाइल फोन को खोज कर उनके मालिकों को सौंप दिया गया है. इन 413 मोबाइल फोन का अनुमानित लागत करीब 82 लाख 60 लाख रुपये आंकी गयी है. एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान चलता रहेगा. उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है तो ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >